Follow Us:

साल 2017-2018 के लिए हिमाचल अकादमी शिखर सम्मान घोषित

पी. चंद, शिमला |

साल 2017 और 2018 के लिए हिमाचल अकादमी शिखर सम्मान घोषित कर दिए गए हैं। अकादमी के सचिव डॉ कर्म सिंह ने यह जानकारी दी कि निर्णायक मंडल द्वारा संस्तुत नामों के आधार पर यह पुरस्कार घोषित किए गए हैं। कला, संस्कृति, भाषा और साहित्य के क्षेत्र में दोनों साल के लिए चार शिखर सम्मान प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक शिखर सम्मान की राशि एक लाख रुपये होगी।

उन्होंने कहा कि साल 2017 का साहित्य शिखर सम्मान प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान प्रो. केशव शर्मा को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाएगा। इस साल के लिए कला एवं संस्कृति शिखर सम्मान, लोक गायक मोहन राठौर को दिया जाएगा। साल 2018 का साहित्य शिखर सम्मान लेखक डॉ ओ.सी. हांडा को दिया जाएगा, जबकि कला एवं संस्कृति क्षेत्र का पुरस्कार ललित कला के अन्तर्गत कांगड़ा की दिनेश कुमारी को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।