Follow Us:

सोलन में 2 और शिमला में 1 निकला कोरोना पॉजिटिव

पी. चंद, शिमला |

कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। ऐसा ही दो पॉजिटिव मामले सोलन जिले के सामने आय़ा है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति 31 मई को दिल्ली से ट्रेन में आए थे। दोनों व्यक्ति उम्र 24 औऱ 45 साल नालागढ़ सोलन के रहने वाले है। दोनों को क्वारंटाइन सेंटर बरोटीवाला में रखा गया है।

शिमला में भी एक औऱ पॉजिटिव मामला सामने आया है। गुरुग्राम से 30 मई को लौटे 58 साल के व्यक्ति जो मल्लयाना में रहता था की कोविड-18 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनको बुखार की वजह से पहले ही आईजीएमसी में रखा था। जहां टेस्ट हुआ। इससे पहले ये होम क्वारंटाइन में था। जिस बिलि्डंग में ये क्वारंटाइन थे। उसे सील कर दिया है। उपायुक्त शिमला ने इस बात की पुष्टि की है।