Follow Us:

भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू, विपक्ष के हमलों का जवाब और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में मुख्यतः विपक्ष के सरकार पर लगातार बढ़ते हमलों पर पलटवार के लिए रणनीति बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में घोटालों को लेकर सरकार बैकफुट पर है। विपक्ष मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहा है। विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए विपक्ष के सभी सदस्य रणनीति बना रहे है।

इसके अलावा प्रदेश में 3 मंत्री पद खाली है। मंत्रिमंडल विस्तार पर भी बैठक में चर्चा की उम्मीद है। हालांकि अंतिम फ़ैसला आलाकमान को लेना है। डॉय राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद से हिमाचल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद भी खाली चल रहा है। इस पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।