Follow Us:

स्वास्थ्य घोटालाः एक दिन ओर बढ़ा पृथ्वी सिंह का पुलिस रिमांड, 12 जून को होगी ज़मानत याचिका पर सुनवाई

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग पीपीई घोटाले में राज्य विजिलेंस एवम एंटी करप्शन ब्यूरो ने पीपीई किट खरीद घोटाले  के मामले में अब पृथ्वी सिंह दूसरी गिरफ्तारी की। 7 जून को शाम 4 बजे पृथ्वी सिंह को जिला अदालत सेशन जज अरविंद मल्होत्रा के सामने पेश किया गया। विजिलेंस ने पृथ्वी सिंह को 5 दिन यानी 11 जून तक  पुलिस रिमांड पर भेजा था जो आज खत्म होने ही वाला था कि एक दिन का ओर पुलिस रिमांद बढ़ा दिया। इससे पहले 20 मई की रात विजिलेंस  ने स्वास्थ्य सेवाओं के निलंबित निदेशक अजय कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार किया था। 10 दिन तक विजिलेंस रिमांड में रहने के बाद 30 मई को गुप्ता को जिला अदालत से सशर्त जमानत मिल गई थी। जिला अदालत ने उन्हें 2 लाख रुपए के सिक्योरटी बॉन्ड और दो लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है।

गुप्ता को ज़मानत मिलने के लगभग सप्ताह बाद पृथ्वी सिंह की भी गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक़ पृथ्वी सिंह विजिलेंस के सवालों के घुमा फिरा कर जबाब दे रहा था और पूछताछ में मामले को उलझाने का प्रयास कर रहा था। यही वजह रही कि शनिवार देर शाम पृथ्वी सिंह को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब रिमांड में लेकर पृथ्वी सिंह से पूछताछ की जाएगी। विजिलेंस ये भी जांच करेगी कि पृथ्वी इससे पहले भी क्या स्वास्थ्य विभाग की खरीददारी में शामिल रहा है।

वैसे भी इस पीपीई घोटाले में सेक्शन 7 और 8 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस सेक्शन में लेने और देने वाले दोनों को गिरफ्तार करना पड़ता है। लेने वाले को तो जमानत मिल चुकी है उसके एक सप्ताह बाद रिश्वत देने वाले को गिरफ़्तार किया गया है। पृथ्वी सिंह के तार भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से जुड़े होने की बात कही जा रही है। इसी वजह से बिंदल को प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा देना पड़ा था। पृथ्वी सिंह की गिरफ्तारी न होने से विजिलेंस पर सवाल भी उठ रहे थे। अंततः शनिवार शाम विजिलेंस ने पृथ्वी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले इसी मामले में गुप्ता को विजिलेंस ने 20 मई की रात को गिरफ्तार किया था 25 दोपहर तक गुप्ता खराब स्वास्थ्य के चलते आईजीएमसी में भर्ती रहे। 25 मई सोमवार को उन्हें कैथू जेल शिफ्ट किया गया था। 26 को जिला सत्र न्यायाधीश ने उन्हें 5 तीन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। एक 43 सेकंड का ऑडियो वायरल होने के बाद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। इस ऑडियो क्लिप में 5 लाख के लेनदेन की बात गुप्ता और पृथ्वी सिंह के बीच हुई थी। अब गुप्ता का लेनदेन वाला साथी पृथ्वी भी गिरफ्तार हो चुका है