Follow Us:

कोरोना संकट के बीच युवा कांग्रेस शिमला ने चलाया ‘भूखलगी है खानाखाओ’ अभियान, रोजाना जरूरतमंदों को बांट रहे खाना

पी. चंद, शिमला |

कोरोना संकट के बीच गरीब जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को अपना समझते हुए, शिमला शहरी युवा कांग्रेस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अध्यक्षता में 'भूखलगी है खाना खाओ' अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 21 मई 2020 से लोगों को भोजन वितरण का सराहनिय कार्य चलाया गया है, जोकि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए जबतक संभव होगा चलता रहेगा।

युवा कांग्रेस शिमला शहरी रोजाना कांग्रेस कार्यालय में पहले तो साफ-सुथरा स्वादिष्ट और ताजा भोजन तैयार करते हैं और फिर राजीव भवन में सभी जरूरतमंद लोगों को रोज तकरीबन 400 के करीब पैक्ड फूड वितरित करते हैं। इसके पश्चात युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शिमला के अलग अलग वार्डों में जाकर सभी प्रवासी मजदूरों को तकरीबन 300 के करीब पैक्ड फूड वितरित करते हैं।

शिमला शहरी युवा कांग्रेस ने बताया कि जैसे जैसे जरूरतमंद लोग उनसे भोजन की मांग करते हैं तो वे डिमांड पर पैक्ड फ़ूड की संख्या को बढ़ा रहे हैं, और इस सराहनिय कार्य में युवा कांग्रेस का सहयोग देने में कांग्रेस पार्टी और समर्थ शिमला के मित्र भी अपना पूर्ण सहयोग दे रहे है। युवा कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष विरेंद्र बांश्टु का कहना है कि कई लोग उन्हें निस्वार्थ भाव से भी मदद कर रहे हैं जिसके लिए समस्त युवा कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर और युवा कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष विरेंद्र बांश्टु ने सभी का तहदिल से आभार व्यक्त किया है।