Follow Us:

राज्यपाल ने मनाया 73वां जन्मदिन, PM मोदी और मुख्यमंत्री ने दी बधाई

पी. चंद |

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज अपना 73वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु औऱ सुखद जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सार्वजनिक जीवन में दत्तात्रेय का लम्बा अनुभव रहा है, जो हिमाचल प्रदेश के लिए बहुमूल्य है। राष्ट्र सेवा और लोगों के कल्याण के प्रति आपके समर्पण के माध्यम से आपने जो मानक तय किए हैं, वे निश्चित रूप से राज्य के लोगों को लाभान्वित करेंगे। आपके मार्गदर्शन में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। जय राम ठाकुर ने भी राज्यपाल को राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने उनके स्वस्थ और लम्बे जीवन की कामना की और कहा कि राज्य सरकार उनका मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेगी। इससे पूर्व राज्यपाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर हवन किया। इससे साथ ही कई मंत्रियों और बड़े केंद्र के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी।