Follow Us:

कांगड़ा में 2 व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव, 3 ने दी कोरोना को मात

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा में दो और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 56 साल का पुरुष निवासी लगरू तहसील खुंडियां अकाउंटेंट  कोरोना पॉजिटिव पाया गया। व्यक्ति 2 जून को दिल्ली के रोहिणी से घर लौटा है और होम क्वारेंटाइन में था। व्यक्ति का जांच के लिए सैंपल लिए गया जिसमें वह कोरोवना पॉजिटिव पाया गया।

इसके अलावा 71 साल का पुरूष निवासी मझेठली पठियार कोरोना पॉजिटिव पाया गया। व्यक्ति दो दिन पहले अमृतसर लौटा था। दोनों को जोनल अस्पताल धर्मशाला में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके अलावा जोनल अस्पताल धर्मशाला में बैरघट्टा आलमपुर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे 7 दिनों के लिए घर आइसोलेशन के लिए भेजा जा रहा है।