Follow Us:

कांगड़ा में 6 लोगों ने दी कोरोना को मात, ऊना में 7 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

पी. चंद, शिमला |

जिला कांगड़ा में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं वहीं, दूसरी ओर लोग ठीक भी हो रहे हैं। बीते कल 6 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इनमें सगुर निवासी 17 का युवक, बैजनाथ निवासी 35 साल का पुरूष, मंडोल, बैजनाथ की 49 साल की महिला और बैजनाथ के विल्सन टेल्सन से 27 साल के व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। इसके अलावा 47 साल का पुरूष और नूरपुर के उनके 9 साल के बेटे की फोलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अगले 7 दिनों के लिए घर के अलगाव की सलाह के साथ कोविड केयर सेंटर बैजनाथ से घर भेजा जा रहा है।

(दीक्षा, ऊना) वहीं, ऊना में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 19 साल की युवती, 90 साल की बुज़ुर्ग महिला, 16 साल की युवती, 50 साल की महिला निवासी बौट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये चारों संक्रमित पूर्व सैनिक के परिवार से हैं। पूर्व सैनिक महाराष्ट्र से रिटायर होकर आया था। इसके अलावा भैरा निवासी 55 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बसदेहड़ा निवासी 43 साल पुरूष और मरवाडी निवासी 17 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों व्यक्ति गुरूग्राम से लौटे हैं।