Follow Us:

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3.32 लाख के पार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस के मामले निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में अब तक कुल 3 लाख 32 हजार 424 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 9 हजार 520 तक जा पहुंचा है। देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 69 हजार 798 तक पहुंच गई है, वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 53 हजार 106 हो गई है। देश में अब ठीक हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से ज्यादा हो गई है। इसके बीच का अंतर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है।