Follow Us:

भारत में पिछले 24 घंटों में 10 हजार 667 नए पॉजिटिव मामले

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों के मुकाबले स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, नए मामलों की संख्या भी 10 हजार के उपर ही है। देश में कोरोना के मामले बढ़कर 3 लाख 43 हजार 091 हो गए हैं और इनमें से 1 लाख 80 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 53 हजार 178 है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।