Follow Us:

देश में कोरोना में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार, 2 हजार से ज्यादा की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़े तीन लाख के पार जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कुल 3 लाख 54 हजार 065 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 11 हजार 903 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 86 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 10 हजार 974 से मामले सामने आए हैं और रिकॉर्ड 2003 लोगों की मौत हुई है।

पहली बार देश में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत भारत में दर्ज़ की गई है। वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। भारत से अधिक मामले अमेरिका 22 लाख 08 हजार 389, ब्राजील में 9 लाख 28 हजार 834, रूस 5 लाख 45 हजार 458 में हैं।