Follow Us:

बिलासपुर में 1 ऊना में 3 व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव

सुरेन्द्र जंवाल, बिलासपुर |

बिलासपुर में शनिवार को कोरोना का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 13 जून को यूपी के गाजियाबाद से आया नयनादेवी क्षेत्र की टरवाड़ पंचायत का 36 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।  है। उसे स्वारघाट में इंस्टिट्यूशनल क्वारेंटाइन किया गया था।

बताया गया की तीन लोग गाजियाबाद से आए थे। जिनमें एक की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं औऱ एक का दोबारा टैस्ट लिया जाएगा। शनिवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे शिवा आयुर्वेदिक कॉलेज में स्थित कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने इसकी पुष्टि की है।

(दीक्षा बिलासपुर):-

ऊना में भेजे गए 172 सैंपल में से तीन पॉजिटिव, 169 सैंपल नेगेटिव 4 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से एक पॉजिटव,  2 नेगेटिव, एक रिजेक्ट आए है। जानकारी के अनुसार तीन नए पॉजिटिव मामलो में से एक ऊना उपमंडल के छतरपुर का 48 साल का व्यक्ति पॉजिटिव आया है। जो दिल्ली से लौटा था दूसरा ऊना उपमंडल के ही गांव टक्का का जालंधर से लौटा 25 साल का युवक पॉजिटिव आया है।

वहीं, तीसरा मामला अंब की संक्रमित के संपर्क में आई 42 साल की महिला पॉजिटिव आई है। जबकि एक 45 साल का संक्रमित फॉलोअप रिपोर्ट में पॉजिटिव आया है।