कोविड-19 को मामले प्रदेश में बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही मामला ऊना का सामने आया है। ऊना में कोरोना के 9 नए मामले निकले है। जानकारी के अनुसार कटौहड़ कलां के एक ही परिवार के 6 लोग पॉजिटिव पाए गए है। यह परिवार सोनीपत से लौटा था। इसमें 54 साल की महिला, 33 साल का बेटा, 30 साल की बहू, 4 और 1साल की पोती सहित एक 2 साल का बच्चा पॉजिटिव पाया गया है।
बता दें हरोली उपमंडल के पोलियां का 40 साल का व्यक्ति संक्रमित औऱ एक बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान का 31 साल का युवक पॉजिटिव आया है। यह दोनो व्यक्ति दिल्ली से वापिस आए है और एक ऊना मुख्यालय की फ्रेंड्स कालोनी की 65 साल की महिला पॉजिटिव आई है। जो गुड़गांव से लौटी थी वहीं, आज भेजे गए संक्रमितों के सभी 7 सैंपल नेगेटिव आये है।



