Follow Us:

कांगड़ा: नगरोटा बगवां में कोरोना के 7 मामले, बाहरी राज्यों से जुड़ी ट्रैवल हिस्ट्री

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। ये सातों मामले नगरोटा बगवां हैं जिनमें 3 लोग सेराठाना के रहने वाले हैं जो मुंबई से लौटे थे। इनमें 58 वर्षीय महिला, उनकी 33 वर्षीय युवती और 6 साल की ग्रैंड डॉटर शामिल हैं। इसके साथ ही 2 संक्रमित हटवास के हैं जो दिल्ली से लौटे थे और 2 संक्रमित पंजलेहर से हैं जो फ़रीदाबाद से लौटे थे।

हटवास से संबंधित लोगों में 24 वर्षीय युवक और उसकी 16 साल की युवती है। पंजलेहर में आए संक्रमितों में 42 वर्षीय व्यक्ति, उनकी 11 वर्षीय बेटी शामिल है। इन सभी को डीसीसीसी डाढ शिफ्ट कर दिया गया है। कांगड़ा जिला में दो लोगों के ठीक होने की भी ख़बर है जो धर्मशाला में भर्ती थे। इसके साथ ही शिमला रामपुर से 3 केस औऱ बिलासपुर से 2 नए केस अभी तक सामने आए हैं। रामपुर में आए केसिस में 37, 33 और 7 साल के पेशंट हैं जो होम क्वारंटीन पर थे औऱ सोनीपत से लौटे थे।

प्रदेश में अब कुल एक्टिव मामले बढ़कर 275 हो चुकी है।