Follow Us:

24 घंटे में कोरोना के 15 हजार नए मामले, कुल मरीजों का आंकड़ा 4.40 लाख के पार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना के मामले 4 लाख 40 हजार को पार कर गए हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 40 हजार 215 हो गई है। इसमें 14 हजार 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लाख 48 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 78 हजार 14 है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 14 हजार 933 नए केस सामने आए हैं और 312 लोगों की मौत हो चुकी है।