Follow Us:

कांगड़ा में कोरोना के 10 नए मामले, जिला में 102 हुए एक्टिव केस

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 22 वर्षीय युवक निवासी पालमपुर का है जो दिल्ली से लौटा था। 36 वर्षीय व्यक्ति निवासी नगरोटा बगवां का है जो फरीदाबाद से लौटा था। 45 वर्षीय व्यक्ति और उसका 18 साल क बेटा निवासी जयसिंहपुर जो दिल्ली से लौटे थे। 32 वर्षीय व्यक्ति औऱ उसका 28 साल का भाई निवासी जसवां जो दिल्ली से लौटे थे।

अन्य 4 में 16 वर्षीय युवती निवासी बाबा बरोह जो दिल्ली से लौटी थी। 38 वर्षीय महिला निवासी जयसिंहपुर जो दिल्ली से लौटी थी। 43 वर्षीय व्यक्ति निवासी जयसिंहपुर जो दिल्ली से लौटे थे। 43 वर्षीय महिला जो धर्मशाला की रहने वाली है ये गाजियाबाद से लौटी थी। इन सभी 10 पेशंट को डीसीसीसी डाढ़ और बैजनाथ शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही 5 लोग ठीक भी हुए हैं। जिला में अब 102 एक्टिव केस चल रहे है जबकि 134 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके अलावा सोलन में भी 1 मामला सामने आया है। अब प्रदेश में 339 मामले एक्टिव हो चुके हैं जबकि 491 मरीज़ ठीक हो चुके हैं।