Follow Us:

लद्दाख में 4.5 की तीव्रता से आया भूकंप, सहमे लोग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लद्दाख में शुक्रवार रात को भूकंप आने से लोग सहम गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.5 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रात 8.15 बजे 25 किलोमीटर गहराई में भूकंप का झटका आया। हिमालयी क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील है।