हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ में नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग छात्रा ने पुलिस को शिकायत में जानकारी दी ,की आरोपी ने 11 नवंबर को फोन पर उससे मिलने के लिए कहा और जब वो रमेश से मिलने गई ,तो वो उसे जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया। जहां उसने, उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे धमकाया भी था।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने रमेश से बचने की कोशिश भी की, लेकिन उस पर हवस का भूत सवार था, पूरी रात वो उससे दरिंदगी करता रहा । पीड़िता ने घर पहुंचते ही अपने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता को उसके परिजन थाने लेकर पहुंचे और पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी राजगढ़ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने ने बताया कि छात्रा नाबालिग है, इसके चलते पोस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है और साथी ही पीड़िता छात्रा का मेडिकल करवाया गया है । तो वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।



