Follow Us:

राज्यपाल ने दी उप-राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई

पी. चंद, शिमला |

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज भारत के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के 72वें जन्मदिवस पर उन्हें प्रदेश सरकार और राज्य की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने बधाई संदेश में कहा कि कृषक पृष्ठभूमि से संबंध रखने के बावजूद उन्होंने देश के उच्च संवैधानिक पद को हासिल किया है।

राज्यपाल ने कहा की उनका व्यक्तित्व, चिंतन, मनन एवं परिश्रम हम सब देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। नायडू ने संवैधानिक उच्च मूल्यों को बनाए रखते हुए देश हित में अपनी ओजस्वी सोच औऱ मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को हमेशा उजागर किया है। राज्यपाल ने नायडू के यशस्वी जीवन और दीर्घायु की कामना की है।