Follow Us:

ऊना में 3 नए मामले आए सामने, 2 संक्रमितों की फॉलोअप रिपोर्ट आई पॉजिटिव

दीक्षा बैंस, ऊना |

जिला ऊना में कोविड जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से 3 नए मामले पॉजिटिव और 2 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 150 नए सैंपल और 5 फॉलोअप सैंपल नेगेटिव पाए गए है। इनमें पहला पॉजिटिव मामला ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ का 24 साल का युवक है। युवक उत्तर प्रदेश के रामपुर से आया था और होम क्वारंटीन में है। दूसरा उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा का 31 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक दिल्ली से लौटा था।

इसके अलावा तीसरा पॉजिटिव मामला गगरेट उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा का 22 साल युवक है जोकि अमृतसर से लौटा था।  जिला में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 113 हो गई है जबकि 90 रिकवर और 23 केस एक्टिव हैं। जिला में माइग्रेटेड इन के चार मामले आये थे जिसमें से 3 लोग रिकवर और 1 एक्टिव है।