Follow Us:

HPBOSE ने पूरे किए स्थापना के 51 साल

|

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपनी स्थापना के 51 साल पूरे कर लिए हैं। आज के ही दिन सन 1969 में में शिक्षा बोर्ड का गठन हुआ था और आज शिक्षा बोर्ड अपने 52वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। बोर्ड ने 51 साल के लंबे अंतरान में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए नित्य नए आयाम स्थापित किए हैं। बोर्ड के स्थापना दिवस के मौके पर कर्मचारी संघ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

कर्मचारी संघ ने अपने सामूहिक ब्यान में कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हम इस संस्था के हिस्सा हैं। आज शिक्षा बोर्ड जहां खड़ा है उसका सारे श्रेय सरकार द्वारा समय-समय पर प्रतिनियुक्त प्रशासकों के कुशल नेतृत्व और संस्था से सेवानिवृत और वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के अनथक प्रयासों और कड़ी मेहतन को जाता है। शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद किया है कि सरकार का भरपूर मार्गदर्शन और सहयोग शिक्षा बोर्ड को मिलता रहा है।