Follow Us:

नशे में धुत पति ने पत्नी पर दाग दी बंदूक से गोली, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

पी. चंद, शिमला |

जिला सोलन के धर्मपुर थाना के अंतर्गत पति ने अपनी पत्नी पर बंदूक से गोली दागने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मातला निवासी ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी शकुंतला देवी पर गोली दाग दी इस कारण महिला घायल हो गई। महिला का अब एमएमयू सुल्तानपुर में ईलाज चल रहा है। गनीमत यह रही की बंदूक छर्रे वाली थी। पुलिस ने महिला के पति 61 वर्षीय मेहर सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है औऱ बंदूक भी बरामद कर ली है।