Follow Us:

शिमला: 100 दिन के लॉकडाउन के बाद रिज मैदान पर शुरू हुआ घुड़सवारी का दौर

पी. चंद, शिमला |

लगभग 100 दिन के लॉकडाउन के बाद शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में घोड़े वाले वापस लौट आए हैं और घुड़सवारी का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान घोड़े वालों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा ओर घोड़ों के लिए चारे और अपने खाने के भी लाले पड़ गए। लेकिन कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने इनकी मदद की और आज यह फिर से अपने घोड़ों के साथ रिज रिज मैदान में रोजी कमाने लौट आए हैं।

घोड़े वालों का कहना है की इस दौरान उनको कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आखिरकार अब 100 दिन बाद रिज पर वापस लौटकर कुछ उम्मीद बंधी है। लेकिन पर्यटकों के कम होने के चलते फिलहाल स्थानीय लोगों से ही इनको काम चलाना पड़ेगा। घोड़े वाले इतने परेशान दिखे कि उनको यह कहना पड़ा कि भले ही चीन के साथ युद्ध कर लो लेकिन संकट से उन्हें निजात मिलनी चाहिए।