Follow Us:

मंत्री का घेराव करने वाली महिलाओं पर दर्ज FIR ली जाए वापस: जैनब चंदेल

पी. चंद, शिमला |

स्पीति के काजा में कृषि मंत्री का काफिला रोकने और उनके खिलाफ नारेबाजी करने वाली 200 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 143 व 188 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसको लेकर अब राजनीति गरमा गई है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज़ैनब चंदेल ने कहा कि इस तरह से महिलाओं के ऊपर एफआईआर दर्ज़ करना गलत है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है की काजा की 200 महिलाओं पर की गई एफआईआर को वापस किया जाए। सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओं ने उस वक़्त जो अच्छा लगा उन्होंने किया। इसको आधार बनाकर एफआईआर करना उचित नहीं है। यदि एफआईआर वापस नहीं होती है तो महिला कांग्रेस इसको लेकर आवाज़ बुलंद करेगी।

गौरतलब है कि 9 जून को काजा की स्थानीय महिलाओं ने कारोना के चलते कृषि मंत्री का काफ़िला रोक लिया और मंत्री के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की। मंत्री का काफ़िला रोकने और ख़िलाफ़त करने के लिए काजा की 200 महिलाओं पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि जून को हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय काजा गए थे, तो महिलाओं ने कोरोना वायरस के खतरे का हवाला देते हुए उन्‍हें काजा में प्रवेश नहीं करने दिया था। पुलिस ने प्रदर्शन में काजा गांव की 200 अज्ञात महिलाओं पर आइपीसी की धारा 341, 143 व 188 के तहत मामला दर्ज किया था। जिसको लेकर अब राजनीति गरमा गई है।