Follow Us:

कांगड़ा में आए कोरोना के दो मामले, 11 लोग हुए स्वस्थ

मृत्युंजय पूरी |

कांगड़ा जिला में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें से एक तहसील नूरपुर के गुल्हान गांव का 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति मुज्जफरपुर से वापस लौटा है। कोरोना संक्रमित इस व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है।

वहीं, दूसरे मामले में तहसील जयसिंहपुर के गांव लाहड़ की एक 27 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती मुंबई से वापस लौटी है। युवती को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा जिला में आज 11 लोगों कोरोना से स्वस्थ हुए हैं।