Follow Us:

8 पुलिसकर्मियों की शहादत पर बोले शांता- देशद्रोही मुखबिरों को चौक पर दी जाए सार्वजनिक रूप से फांसी

|

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, शांता कुमार ने कहा है कि कानपुर में 8 पुलिस अधिकारियों की शहादत, एक शहीद की बेटी की आंखों के आंसु पूरे देश को रूला रहे हैं। यह शहादत पुलिस के कुछ देशद्रोही मुखबिरों के कारण हुई – यह सोच कर दिल फटने लगता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व पुलिस महा निदेशक और प्रशासन के विशेषज्ञ प्रकाश सिंह ने आज एक लेख में चेतावनी दी है कि ” यदि बिगड़ते हालात में सुधार नहीं लाया गया तो एक दिन देश से लोकतंत्र का जनाजा उठ जाएगा।“ पुलिस थाने में घुस कर राज्यमंत्री को गोली से मारने वाला और 70 गंभीर अपराधों का आरोपी जमानत पर कैसे? न्यायपालिका प्रशासन राजनीति सब सवालों के घेरे में हैं। देश शर्मशार है।

उन्होने बड़े दुखी मन से सरकार से आग्रह किया है कि इन मुखबिरों के विरूद्ध कठोर कानून में मुकदमा प्रतिदिन सुनवाई करके एक महीने में पूरा किया जाए। इन्हें फांसी की सजा हो और फांसी उसी शहादत वाले चौक पर दिन में सार्वजनिक रूप से दी जाए। यदि देशद्रोही कानून और वफादारी की सारी सीमाएं तोड़ रहे हैं तो कानून को भी थोड़ा सीमा से बाहिर जाना चाहिए नहीं तो वह न हो जाए जिसकी चेतावनी प्रकाश सिंह ने दी है।