Follow Us:

20 वर्षीय युवक ग्वालियर में कोविड टेस्ट करवा पहुंचा ऊना निकला कोरोना पॉजिटिव

दीक्षा बैंस, बिलासपुर |

जिला ऊना में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार  20 वर्षीय युवक ग्वालियर में कोविड टेस्ट करवा ऊना पहुंचा है औऱ बाद में ग्वालियर की रिपोर्ट में पॉजिटिव निकला है। ये युवक उपमंडल अंब के भंजाल की एक फैक्ट्री में काम करने पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग गवालियर में पॉजिटिव पाए गए युवक को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। जिला में माइग्रेटेड इन मामलों की संख्या बढ़कर हुई 7, जिसमें से 5 रिकवर और दो एक्टिव है।