Follow Us:

भारत में 8.70 लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में जानलेवा वायरस कोरोना का कहर निरंतर जारी है। पिछले 24 घंटों में करीब 30 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना के कुल 28 हजार 701 मामले सामने आए हैं। जिसके साथ कुल संक्रमितों मामलों की संख्या 8 लाख 78 हजार 254 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 500 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 23 हजार 174 हो गई है। इसके अलावा देश में एक्टिव मामलों की संख्या 3 लाख 01 हजार 609 है और 5 लाख 53 हजार 471 लोग इस वायरस से निजात पा चुके हैं।