Follow Us:

शिमला: सचिवालय के बाहर कांग्रेस का चक्का जाम, दर्जनों लोगों पर FIR दर्ज

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दिए जाने के ख़िलाफ़ शिमला शहरी कांग्रेस ने सचिवालय के बाहर धरना देकर चक्का जाम किया किया। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार के कारोना काल में जनविरोधी निर्णय के खिलाफ खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छोटा शिमला में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दर्जनों लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के भीतर पर्यटकों को आने को छूट के फ़ैसले को वापस न लेने की सूरत में प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के लोगों के लिए तो क्वारंटीन की शर्त लगा रही है जबकि पर्यटकों को हिमाचल में आने की खुली छूट दे रही है जिससे कि प्रदेश में कारोना का खतरा और अधिक बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही प्रदेश सरकार को कारोना से आगाह करती रही है। पहले सरकार ने लॉकडाउन देरी से लगाया और अब जब मामले बढ़ रहे हैं तो सरकार ने सीमाएं भी खोल दी हैं।

उधर, कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कारोना काल कांग्रेस पार्टी को इस तरह की राजनीति करने पर शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस ने जो ज्ञापन उन्हें सौंपा है उसको पढ़कर वह हैरान हैं। कांग्रेस हिमाचल के लोगों को प्रदेश में लाने का भी विरोध करते रहे हैं। लेकिन सरकार हिमाचल के लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकती थी। बाकी जहां तक पर्यटकों के लिए खोलने का सवाल है तो लंबे समय तक पर्यटन को बंद नहीं रखा जा सकता है।