Follow Us:

ऊना में सामने आए कोरोना के 3 नए मामले, 2 फॉलोअप रिपोर्ट में 1 पॉजिटिव

दीक्षा बैंस, बिलासपुर |

ऊना से भेजे गए कोविड जांच के सैंपल में 3 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। जबकि 2 संक्रमितों के फॉलोअप में से 1 पॉजिटिव और 1 नेगेटिव है। पहला पॉजिटिव मामला गगरेट उपमंडल के अमलैहड़ का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है यह महाराष्ट्र के रायगढ़ से लौटा था यह संस्थागत क्वारनेटिन में है। दूसरा पॉजिटिव मामला गगरेट उपमंडल के बेहड़ पतेहड़ का 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है यह भी महाराष्ट्र के रायगढ़ से लौटा था यह भी संस्थागत क्वारनेटिन में है।

तीसरा पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के गांव मावा सिंधिया का है जिसमें नवागांव गुजरात से लौटा 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह भी संस्थागत क्वारंटाईन है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 144 हो गई है जिसमें से 109 रिकवर हो चुके है जबकि 35 एक्टिव केस है। वहीं,  माइग्रेटेड इन के दस मामले आये है जिसमें से 5 रिकवर और 5 एक्टिव है।