Follow Us:

बिना वीजा भारत पहुंचा चीनी टूरिस्ट, पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने का मामला किया दर्ज़

मृत्युंजय पुरी |

अवैध तरीके से चीनी नागरिक का देश में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को अवैध तरीके से एक चीनी टूरिस्ट लियू सियोडेन वीजा नियमों के उल्लंघन करने पर कांगड़ा पुलिस ने देहरा कोर्ट में पेश किया। जहां इस विदेशी नागरिक को वीजा नियमो के उल्लंघन करने के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

बता दें कि इस चीनी टूरिस्ट को ज्वालामुखी की धर्मशाला में रखा गया था। चीनी टूरिस्ट 8 जुलाई को हिमाचल आया था और कांगड़ा की सीमा पर पुलिस द्वारा लगाए गए नाके में जब पूछताछ की गई तो इस चीनी टूरिस्ट को ज्वालामुखी धर्मशाला में रखा गया और उसके बाद इसका कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें ये नेगटिव पाया गया, बताया जा रहा है कि यह चीनी व्यक्ति नेपाल के रास्ते भारत में आया है और इसके पास पासपोर्ट तो है। लेकिन भारत आने का वीजा नहीं है। इसी के चलते इसके खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है।

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने जानकारी की दी इस व्यक्ति के खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज़ कर इसे कोर्ट में पेश किया गया है और इसे 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।