Follow Us:

कांगड़ा में 6 और मामले निकले कोरोना पॉजिटिव, देंखें हर जिले की रिपोर्ट

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आज 20 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इनमें जिला कांगड़ा में 3 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें 45 साल की महिला निवासी पंजियाला भारू, बैजनाथ कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। इसे तारागढ़ पैलेस के पास भुगतान किए गए संस्थान पंजाब दी रसोई में क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा भिवानी निवासी 26 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई जो कि हरियाणा से लौटी है और सीएसआईआर आईएचबीटी पालमपुर में क्वारंटाइन थी। इसके अलावा जहांगीरपुरी निवासी 23 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई जो दिल्ली से लौटी है। युवती पालमपुर के सीएसआईआर आईएचबीटी में क्वारंटाइन थी। तीनों महिलाओं को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में शिफ्ट किया जा रहा है।

साथ ही 33 और 30 वर्ष के दो जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। यह दोनों जवान को एमएच योल में स्थांनातरण किया जा रहा है। वहीं, निवासी नूरपुर का एक 36 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह हैदराबाद से लौटा था और होम क्वारंटाइन था। इसे बैजनाथ में शिफ्ट किया जा रहा है।

जिला सिरमौर में कोरोना के 7 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा जिला चंबा में कोरोना के 7 पॉजिटिव मामला सामने आए हैं। इनमें चंबा के बनीखेत में सेना के जवान के संपर्क में आए परिवार के 13 और 16 साल के दो लड़के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा पठानकोट से लौटा 53 साल का पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिट‍िव पाया गया है। इसके अलावा गोल्‍टी की 43 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई है।

इसके अलवा मंडी में भाजपा प्रवक्ता सहित कोरोना के 3 मामले सामने आए हैं। सरकाघाट का 46 साल का व्‍यक्ति गृह मंत्रालय दिल्‍ली में बतौर चालक कार्यरत है जो कि 12 जुलाई को दिल्‍ली से लौटने के बाद यह होम क्‍वारंटाइन था। मंडी के पैलेस कॉलोनी से दो लोग संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 34 और 40 साल का व्‍यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा ऊना में भी 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट:-