Follow Us:

ऊनाः आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा व्यक्ति, मौत

दीक्षा बैंस, ऊना |

जिला ऊना के गांव बढ़ेडा में आम के पेड़ से फल तोड़ने के बाद उतरते समय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आय़ा है। जानकारी के अनुसार बीते कल बढ़ेडा में आम के पेड़ से फल तोड़ने के बाद बालीवाल निवासी रामलाल उम्र लगभग 32 वर्ष जब पेड़ से नीचे उतर रहा था। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। जिस कारण वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल ले गए। जहां से उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

इसकी पुष्टि करते हुए पंडोगा पुलिस चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि बढ़ेडा में आम के पेड़ से गिरने से बालीवाल निवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज़ करते हए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।