Follow Us:

भारत में 14 लाख 83 हजार के पार कोरोना का आंकड़ा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14 लाख 83 हजार 157 हो गई है। जिनमें से 4 लाख96 हजार 988 सक्रिय मामले हैं।  9 लाख 52 हजार 744 लोगों ने कोरोना को मात दी है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 33 हजार 425 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 47 हजार 704 नए मामले सामने आए हैं और 654 लोगों की मौत हुई है।