Follow Us:

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, मंडी में 3, ऊना में 5 मामलें पॉजिटिव

दीक्षा बैंस, ऊना |

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोज नए मामले सामने आ रहे है। वहीं, जिला मंडी में आज 3 नए मामलें सामने आए है। पॉजिटिव मामलों में चच्योट का टैक्सी चालक, चुनाहण का एक व्यक्ति औऱ मंडी शहर के रविनगर का युवक जो जोनल अस्पताल में सफाई कर्मी है संक्रमित पाया गया है। चुनाहण में सामने आया कोरोना संक्रमित व्यक्ति पश्चिम बंगाल से लौटा था।

ऊना से भेजे गए 169 सैंपल में से 5 पॉजिटिव मामले सामने आए, जबकि 3 फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव रहे हैं, 1 फॉलोअप सैंपल नेगेटिव रहा है। पहला पॉजिटिव मामला उपमंडल गगरेट के भंजाल गांव का 39 वर्षीय सेना का जवान है, ये लेह से लौटा है और होम क्वारंटाइन में रखा है। दूसरा मामला गगरेट उपमंडल के भद्रकाली गांव का 42 वर्षीय सैनिक है, ये भी लेह से लौटा है और होम क्वारंटाइन में है। तीसरा पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के दौलतपुर चौक का 20 वर्षीय सैनिक है। ये लेह से लौटा है। होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

वहीं, चौथा पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के गगरेट गांव का निवासी 52 वर्षीय बीएसएफ जवान है, ये उड़ीसा से लौटा है और होम क्वारंटाइन में है। पांचवीं पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के नंगल जरियालां निवासी 60 वर्षीय महिला है, ये संक्रमित के संपर्क में आई थी। होम क्वारंटाइन में है। ऊना में कुल संक्रमितों की संख्या 195 हो गई है। जिनमें से 136 लोग रिकवर कर चुके हैं। जबकि 59 एक्टिव केस हैं। वहीं माइग्रेटेड इन में कुल 14 मरीज़ सामने आए हैं, जिनमें से 5 लोग रिकवर कर चुके हैं, वहीं 9 लोग रिकवर हो चुके हैं।