Follow Us:

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद प्रदेश में जल्द ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार: CM

पी.चंद, शिमला |

भाजपा में मची उथल पुथल के बाद आखिरकार नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, डॉ. राजीव बिंदल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुरेश कश्यप ने पदभार ग्रहण कर लिया। इसी बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मंत्रिमंडल के भी संकेत दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में अनुसूचित जाति से पहली बार अध्यक्ष बना है। सुरेश कश्यप पूर्व सैनिक है मेहनती नेता है निश्चित रूप से ये पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री ने संकेत दे दिए कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

उधर भाजपा कार्यालय दीपकमल में सुरेश कश्यप ने आज विधिवत रूप भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। सुरेश कश्यप ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसके लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा और 2022 मे भाजपा सरकार को रिपीट करने के लिए सभी के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। सांसद होने के नाते वह प्रदेश और केन्द्र के बीच कड़ी का काम करेंगे।