Follow Us:

शिमला: एक दो दिन में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सचिवालय में नए मंत्रियों के लिए कमरे हो रहे तैयार

पी. चंद |

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संकेत दे दिए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट के खाली पदों को भरा जाएगा। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले एक दो दिनों के भीतर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

उधर, सचिवालय में भी नए मंत्रियों के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सचिवालय में नए मंत्रियों के लिए कमरे तैयार किए जा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज शाम 6 बजे राज्यपाल से मिलने वाले हैं। एक दो दिन के भीतर नए मंत्रियों की शपथ हो सकती है। बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल में इन दिनों 3 पद खाली चल रहे हैं।