Follow Us:

मंडीः एक ASI समेत गोहर थाना के 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

बीरबल शर्मा |

जिला मंडी में शनिवार को 1 एएसआई समेत 5 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी पुलिसकर्मी गोहर पुलिस थाना से हैं। जबकि एक सैनिक गोहर उपमंडल के बुराहटा क्षेत्र से सम्बंधित कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गोहर पुलिस थाना में कोरोना पॉजिटिव आए कुक के सम्पर्क में एएसआई समेत 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि बुराहटा क्षेत्र के सैनिक के होम क़वारन्टीन होने बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है।

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। गोहर पुलिस थाना पूरी तरह से सील है और सुंदरनगर के बीएसएल थाना ने गोहर थाना का कारोबार संभाला हुआ है। गोहर पुलिस के कोरोना पॉजिटिव  पुलिसकर्मियों को कोविड सेंटर भेजा जा रहा है। वहीं बुराहटा में कोरोना पॉजिटिव आए एक सैनिक के लिए प्रशासन की टीम रवाना हो गई है। एसडीएम ने बताया कि बुराहटा को सील किया जा रहा है। गोहर पुलिस थाना में 21 की नेगटिव 14 की शनिवार को पेंडिंग रिपोर्ट थी। शनिवार देर शाम पेंडिंग रिपोर्ट में एक एएसआई समेत 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 8 की रिपोर्ट अभी भी पेंडिंग है।

दीक्षा बैंस, ऊनाः
ऊना में सामने आए कोरोना के 10 मामलें

ऊना से भेजे गए कोविड जांच में 10 पॉजिटिव मामले पाए गए है। 263 सैंपल जांच को भेजे गए थे जिसमें से 253 नेगेटिव रहे। वहीं 08 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स में से 04 पॉजिटिव और 04 नेगेटिव रहे है। पहली पॉजिटिव बिहार निवासी 45 वर्षीय महिला है, ये बिहार से 26 जुलाई से लौटी प्रवासी महिला है। इंस्टीटूटशनल क्वारंटाइन में है। दूसरा पॉजिटिव बिहार निवासी 26 वर्षीय युवक है, ये बिहार से लौटा है। इंस्टीटूटशनल क्वारंटाइन में है।

तीसरा पॉजिटिव बंगाणा उपमंडल के कटेहड़ का निवासी 44 वर्षीय पुरुष है, जो मथुरा से लौटा है।इंस्टीटूटशनल क्वारंटाइन में है।चौथा पॉजिटिव गगरेट उपमंडल के ओयल गांव का 29 वर्षीय युवक है, ये 26 जुलाई को पुणे से लौटा है, इंस्टीटूटशनल क्वारंटाइन में है। पांचवां पॉजिटिव कैलाश नगर नकड़ोह के कुठेड़ा हरियाला निवासी 28 वर्षीय सेना का जवान है 28 जुलाई को लेह से लौटा था और होम क्वारंटाइन है। छठी पॉजिटिव ऊना उपमंडल के देहलां की निवासी 1 साल की बच्ची है कांटेक्ट ट्रेसिंग में शामिल है।

सातवीं पॉजिटिव ऊना उपमंडल के देहलां की ही 85 वर्षीय महिला है, ये कांटेक्ट ट्रेसिंग में शामिल है। आठवां पॉजिटिव ऊना उपमंडल के चताड़ा गाँव का निवासी 31 वर्षीय युवक है, ये चंडीगढ़ से लौटा है और होम क्वारंटाइन है। नौवां पॉजिटिव मैहतपुर का निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति है, ये गोरखपुर से लौटा है। होम क्वारंटाइन है। दसवां पॉजिटिव बिहार के पटना के निवासी 32 वर्षीय युवक है, ये  मैहतपुर में काम करता है, और घर से लौटा है। होम क्वारंटाइन है। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 217 हो गई है, जिसमें से 151 रिकवर और 66 एक्टिव केस है। वहीं जिला में कुल माइग्रेटेड इन के 14 मामले आये है जिसमें से 08 रिकवर और 06 एक्टिव मामले है।