Follow Us:

नगवाईं में जोगणी मंदिर के पास हुआ भारी भूस्खलन, कई घंटे बंद रहा चंडीगढ़-मनाली हाइवे

पी.चंद, शिमला |

चंडीगढ़-मनाली हाइवे में देर रात को जोगणी मंदिर के पास शनिवार शाम को करीब छह बजे भारी भूस्खलन हो गया। इस भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली हाइवे कई घंटो के लिए बंद रहा। हाइवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी। फोरलेन के निर्माण कार्य में बेतरतीब कटिंग लोगों की परेशानी बनती जा रही है।

जानकारी के अनुसार मार्ग सुबह करीब तीन बजे एक तरफा वाहनों के लिए खोला गया। लेकिन कुछ घंटें बाद हाइवें फिर से बंद  कर दिया गया। मलबा हटाने के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया है। केवल सेना के वाहनों और एंबुलेंस को भेजा जा रहा है।

रविवार सुबह भी मार्ग पर दोनों तरफ करीब तीन-तीन किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतारें लग गई। मार्ग पर दोनों तरफ सैंकडो़ वाहन फंसे है। कई लोग वैकल्पिक मार्गों से भी अपने गंतव्य तक पहुंचे।  विशाल ठाकुर, कमलेश, राकेश, पवन आदि ने बताया कि वे घंटों जाम में फंसे रहे और वे हुरला , थरास होते हुए अपने घर पहुंचे। कई लोग वाया कटौला मार्ग से गए। लेकिन इन मार्गों पर भी कई जगह जाम लगा रहा।

तहसीलदार रमेश राणा ने बताया कि सड़क खोलने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। मार्ग को एक तरफा वाहनों के लिए खोल दिया था, लेकिन  मलबा हटाने के लिए सड़क को बंद करना पडा। केवल सेना की गाडियों और एबुलेंस को भेजा जा रहा है। जल्द ही मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।