Follow Us:

मुख्यमंत्री ने बंधवाई होम मेड राखी, पूर्व मंत्री GS बाली ने भी दी बधाई

पी. चंद |

रक्षा बंधन के मौके पर SHGs शिमला की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को घर में बनाई हुई राखी बांधी। सभी महिलाएं मुख्यमंत्री के ऑफिस पहुंची और उन्हें बधाई देने के साथ-साथ घर में बनाई हुई राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी औऱ कहा कि ये पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। सभी लोग इसे अपने घरों में मनाएं।

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी और अपने वक़्त में लिए गए फ्री परिवहन सेवाओं के फैसले को याद किया। अपने फेसबुक पोस्ट पर जीएस बाली ने लिखा कि 'भाई बहन के प्रेम के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।  सम्मान के तौर पर परिवहन निगम की बस सेवाओं में प्रदेश की बहनों नारीशक्ति को निशुल्क यात्रा का प्रावधान अपने कार्यकाल में किया था। उम्मीद है आज भी जारी होगा।'