हिमाचल प्रदेश के निर्माता यशवंत सिंह परमार की जयंती पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने उन्हें याद किया। अपने फेसबुक पेज पर जीएस बाली ने लिखा कि 'स्वावलंबी हिमाचल के स्वपनद्रष्टा, जन जन के प्रिय विजनरी लीडर पहाड़ को राज्य के रूप में पहचान देने वाले हिमाचल प्रदेश निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर यशवंत सिंह परमार की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।'