Follow Us:

कुल्लू में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

पी. चंद, शिमला |

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को जिला कुल्लू में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस, होम गार्ड, आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी केंडिडेट द्वारा प्रस्तुत परेड़ की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कांगड़ा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जिला शिमला, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा लाहौल-स्पीति के केलांग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर जिला बिलासपुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह मंडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल जिला सिरमौर, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी जिला किन्नौर, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला चम्बा और खाद्य नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग जिला हमीरपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इसके अतिरिक्त विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज जिला चम्बा में वन मंत्री के साथ, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा शिमला में जल शक्ति मंत्री के साथ, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपस्थित रहेंगे।