Follow Us:

शिमलाः ज्यूरी में चली गोली, ITBP जवान को लगी

पी. चंद, शिमला |

शिमला में झाकड़ी थाना के अंतर्गत ज्यूरी में एक ITBP जवान को गोली लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 5 बजे ज्यूरी स्थित कैम्प में गार्ड ड्यूटी पर तैनात एक जवान को गोली लग गई है। गन से दो राउंड गोली खुद मारी या गलती से लगी ये साफ़ नही हो पाया है। प्रथम द्रष्टया जवान द्वारा खुद को गोली से उड़ाने का मामला लग रहा है। जवान क्वारेटिन पूरा कर मैन गेट पर ड्यूटी कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही 43वीं बटालियन के अन्य जवानों ने गंभीर अवस्था मे जवान को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर रामपुर बुशहर लाया जहां प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु ने बताया कि गन से अपने आप गोली ऐसे नही चल सकती। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि जवान ने खुद अपने को गोली मारी या फिर गलती से लगी।