Follow Us:

कोरोना संक्रमित बद्दी की महिला ने PGI में तोड़ा दम, आज आए 18 नए मामले

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में शाम तक कोरोना के 18 नए केस दर्ज हुए हैं। इनमें चंबा से 14, कांगड़ा से 2 और मंडी-सोलन से 1-1 केस दर्ज हुआ है। इसके साथ ही मंगलवार को 26 मरीजों को सफल इलाज हुआ है। प्रदेश में अब 1206 मामले एक्टिव चल रहे हैं जबकि 2231 का सफ़ल उपचार हो चुका है। प्रदेश में आज के दिन 1 कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई जिससे आंकड़ा 16 पहुंच गया है।

वहीं, औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जिसके चलते उनके संपर्क की  हिस्ट्री निकाली जा रही है। बद्दी में 2 दिन में 2 मौतें हो चुकी हैं। महिला को चंडीगढ़ रेफर किया गया था जहां उन्होंने दम तोड़ा।