Follow Us:

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता राम प्रकाश पटियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश पटियाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। जय राम ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा कि पटियाल के निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है, क्योंकि संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने बहुत योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंग्त आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

गौरतलब है की घुमारवीं विधानसभा के राम प्रकाश पटियाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता का बीती रात को निधन हो गया है। वह भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रहे है औऱ करीब 3-4 दिनों से वह बीमार चल रहे थे और आईजीएमसी शिमला में देर रात उनका देहांत हो गया  है।