Follow Us:

कोरोना काल में पहली बार CM भरेंगे दिल्ली की उड़ान, कृषि विश्वविद्यालय वीसी सहित कई मुद्दों पर आलाकमान से कर सकते हैं चर्चा

पी. चंद शिमला |

कोरोना काल में मुख्यमंत्री ज राम ठाकुर पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री 16 अगस्त को 2 दिन के प्रवास पर दिल्ली जा रहे हैं। तय शेयड्यूल के मुताबिक मुख्यमंत्री 16 अगस्त को सुबह साढ़े 9 बजे हेलिकॉप्टर से दिल्ली जाएंगे और अगले दिन वे दोपहर 1 बजे तक वापस शिमला लौटेंगे। अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शीर्ष नेताओं से भेंट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर भाजपा अध्यक्ष के इस्तीफ़े और बाद में ताजपोशी के वक़्त भी दिल्ली नहीं जा पाए थे। ऐसे में अब दिल्ली दरबार मे हाज़री लगाने जा रहे हैं।

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वीसी की नियुक्ति का मामला लटका पड़ा है। फ़िलहाल राज्यपाल ने आईएएस ओंकार शर्मा को इसका जिम्मा सौंपा हैं। वीसी की नियुक्ति को लेकर फंसे पेच को भी इस दौरे में सुलझाया जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी आलाकमान के सामने रख सकते हैं और राहत की मांग कर सकते है।