Follow Us:

Covid19: प्रदेश में आज आए 36 नए मामले, 39 लोग हुए स्वस्थ

|

हिमाचल में शुक्रवार को शाम तक 36 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 39 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज आए मामलों में चंबा 12, कुल्लू 10, सिरमौर 8, कांगड़ा 2, ऊना 2 और लाहौल-स्पीति और मंडी में एक-एक मामला सामने या है। जबकि ठीक हुए लोगों में चंबा 13, कांगड़ा 12, सोलन 9 , बिलासपुर 4 और मंडी में 1 मरीज स्वस्थ हुआ है। 

आज आए 36 मामलों के साथ ही प्रदेश में कुल आंकड़ा 3852 पहुंच गया है। इसमें से 1325 मामले एक्टिव हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकि है। बता दें कि प्रदेश में आज 2691 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें से 2329 की रिपोर्ट आना अभी बाकि है।