Follow Us:

स्वतंत्रता दिवस पर भी कोरोना का साया, शिमला में जलशक्ति मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर ने किया ध्वजारोहण

पी.चंद, शिमला |

74वें स्वतंत्रता दिवस पर समूचे देश में सादे कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोशल डिस्टनसिंग के बीच नियम भी टूटे। शिमला में जल शक्ति मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण  कर पुलिस जवानों की टुकड़ी की सादी सलामी ली। इस मौके पर नशा मुक्ति के लिए आसमान पर गुब्बारे भी छोड़े गए। इस दौरान रिज मैदान पर लोगों की भीड़ भी नज़र आई और सोशल डिस्टेंसिग नहीं दिखा।

महिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और बाद के संग्राम में भी हिमाचल के जवानों के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। आज़ादी के बाद पहाड़ी प्रदेश हिमाचल हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। पहाड़ी प्रदेश में ऐसा कोई घर नहीं है जहां बिजलीं और पानी नहीं पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश फल राज्य बनने की ओर अग्रसर है। जिसको लेकर दो बड़े प्रोजेक्ट चल रहे है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में जमीनों को लेकर संसोधन और सरलीकरण किया जाएगा। धारा 118 को ऑनलाइन किया जाएगा।