Follow Us:

LOC के पास हिमस्खलन की चपेट में आए जवान का 8 महिने बाद मिला शव

पी.चंद, शिमला |

एक सैनिक का शव आठ महीने बाद गुलमार्ग में मिला है। यह जवान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास आए हिमस्खलन की चपेट में आया था। सूत्रों के अनुसार बरामद शव गढ़वाल बटालियन-11 में सैनात जवान राजिंद्र सिंह का है। जिसे एलओसी के नजदीक रोशनी पोस्ट-1 के पास बरामद किया गया है। यह जवान 8 जनवरी को आए हिमस्खलन के बाद से लापता था। जवान के शव को गुलमार्ग पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। जहां आगे की कार्रवाई का जा रही है।