Follow Us:

मंडी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुंदन ठाकुर का निधन

बीरबल शर्मा |

मंडी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवादल के कर्मठ कार्यकर्ता कुंदन ठाकुर का रविवार सुबह देहांत हो गया। वे 79 वर्ष के थे। उनके बेटे हितेश्वर ठाकुर ने बताया कि उनका निधन रविवार सुबह साढ़े नौ बजे हुआ  । वह  पिछले कुछ अर्से से अस्वस्थ चल रहे थे। कुंदन ठाकुर लंबे अर्से तक सक्रिय राजनीति में रहे। वे जिला कांग्रेस के स्थाई सचिव भी रहे। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे ।

उनके निधन पर विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है। मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व संचार मंत्री पं. सुखराम, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, , कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, टेकचंद डोगरा, चंपा ठाकुर, धर्मेंद्र धम्मी, पवन ठाकुर, ज्ञान कुमारी कौंडल, कृष्णा टंडन, अन्नु शर्मा, आशा चोपड़ा, देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के हेमंतराज वैद्य ने भी कुंदन ठाकुर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि कुंदन ठाकुर समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं।